logo

सुभाष मुंडा के घर पहुंचे रघुवर दास, कहा- थोड़ी भी शर्म बची है तो CBI जांच कराएं मुख्यमंत्री

rnp.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
माकपा नेता सुभाष मंडा के हत्या के बाद पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है। भाजपा के नेता लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज सुभाष मुंडा के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में लगातार आदिवासियों की हत्या हो रही है। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। इस राज्य में माफिया गिरोह और संगठित अपराध गिरोह की समानांतर सरकार चल रही है। सुभाष मुंडा की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा रघुवर दास ने हेमंत सरकार से की है। 


राज्य में माफिया चला रहे सरकार
आगे रघुवर दास ने कहा कि जब मेरी सरकार थी तब अपराधी हो या नक्सली बिल में घुसे रहते थे। आज राज्य में अराजकता की स्थिति है। अगर मुख्यमंत्री को थोड़ा भी शर्म होगा तो वह सीबीआई जांच कराएंगे। सुभाष मुंडा झारखंड का उगता हुआ सूरज थे। हेमंत सोरेन सरकार नहीं चला रहे हैं बल्कि यह सरकार माफिया चला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अन्य कई घटनाओं का भी जिक्र किया। साथ ही परिवार का ढांढस बांधा। उनके साथ भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, हटिया विधायक नवीन जयसवाल और पांकी विधायक भी मौजूद हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT